0 मोहित साहू ने की पता या जानकारी देने की सोशल मीडिया में अपील
शहरसात्ता/रायपुर.छॉलीवुड (Chhollywood) इंडस्ट्री में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा।एक कथित DOP पर 25 लाख रुपये की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लग रहा है,कभी अश्लील गानों को लेकर विरोध,कभी फिल्म का सेंसर पास न होना,तो कभी फिल्म के हीरो का रिलीज़ से ग़ायब हो जाना,और अब नया बम फूटा है DOP के ग़ायब होने को लेकर। Nmahi films के निर्माता मोहित साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए सनसनी फैला दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके फिल्म के DOP (कैमरामैन) ग़ायब हो गए हैं।
मोहित साहू का कहना है

जिसे भी हमारे DOP का पता हो, कृपया जानकारी दें… सुपरस्टार को शूटिंग में लाने के लिए 25 लाख लिए गए थे!
इस बयान ने छॉलीवुड सर्कल में हलचल मचा दी है।

क्या वाकई DOP ने 25 लाख लेकर काम अधूरा छोड़ दिया?क्या ये मामला सिर्फ़ प्रोफेशनल मिस कम्युनिकेशन है या इसके पीछे कोई गहरी साज़िश है? इन सवालों के जवाब तब तक अधूरे रहेंगे जब तक खुद DOP सामने आकर अपनी बात नहीं रखते।
फिलहाल, (Chhollywood) छॉलीवुड की छवि को लगते इन एक के बाद एक झटकों ने दर्शकों और फिल्म निर्माताओं,दोनों को चिंता में डाल दिया है। उम्मीद है कि सच्चाई जल्द सामने आए और इंडस्ट्री को राहत मिले।
क्या कहता है फिल्म का क्रू?
क्या मोहित साहू सबूतों के साथ आएंगे सामने?
क्या DOP चुप्पी तोड़ेंगे?
इस पूरे घटनाक्रम पर हमारी शहरसात्ता की नजर बनी हुई है। अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।
🎥 छॉलीवुड में चल रहे इस ‘ड्रामा’ का क्लाइमैक्स क्या होगा?







