Air India plane crash in Ahmedabad: 242 यात्रियों की जान खतरे में, राहत और बचाव कार्य जारी”

0 घनी आबादी वाले इलाके में मचा हड़कंप

शहरसात्ता/डेस्क Air India plane crash in Ahmedabad गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से आज दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एयर इंडिया की उड़ान AI-171, जो लंदन के लिए रवाना हुई थी, टेकऑफ़ के महज़ पांच मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें दो पायलट और दस केबिन क्रू शामिल हैं।

हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, जब विमान नीचे गिरा, तब एक जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर धुएं का घना गुबार छा गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में हाथ बँटाने लगे।

क्या हुआ था?

विमान एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, जो दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से रवाना हुआ था। टेकऑफ़ के ठीक पाँच मिनट बाद, विमान शहर के पूर्वी इलाके में क्रैश कर गया।विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-ANB था, और इसकी कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल तथा फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के हाथ में थी।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सूरत से तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना होकर हालात का जायजा लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बातचीत की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

एयर इंडिया की प्रतिक्रिया

एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, हम प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का प्रयास कर रहे हैं। एक इमरजेंसी सेंटर और विशेष सहायता टीम सक्रिय कर दी गई है।

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग:ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते शहर सत्ता/रायपुर। (Fifth Day Of The…

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद, सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Israel-Iran War)होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ