Modelling: बेटी, माँ और अब भारत की शान अनुराधा ठेठवार बनीं मिसेज इंडिया क्लासिक 2025

शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी (Modeling) रायपुर एक बार फिर गौरवान्वित हुई है, जब शहर की बेटी अनुराधा ठेठवार ने “मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2025” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता विगत दिनों रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल में Colors Events के तत्वावधान में आयोजित “मिस्टर, मिस और मिसेज़ इंडिया” फैशन शो के तहत संपन्न हुई।

अनुराधा ने मिसेज कैटेगरी में जब रैंप वॉक किया, तो न सिर्फ अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का परिचय दिया, बल्कि निर्णायकों के कठिन सवालों के बेहद संजीदा जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले दो राउंड में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जबकि फाइनल राउंड में पूरे देशभर से चुनी गई 30 प्रतिभागियों में से सिर्फ 4 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें अनुराधा प्रमुख रहीं।

अनुराधा ठेठवार फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में छत्तीसगढ़ की एक जानी-पहचानी शख्सियत हैं। वे इससे पहले भी “मिसेज छत्तीसगढ़ इंडिया 2025” का खिताब जीत चुकी हैं। एक गृहिणी और एक बेटी की माँ होने के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को कभी सीमित नहीं होने दिया। वे कहती हैं, “मेरी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय मेरे पति राहुल ठेठवार को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर मुझे प्रोत्साहित किया।”

शिक्षा के साथ-साथ अनुराधा की रुचि शुरू से ही फैशन और मॉडलिंग में रही है। इसके अलावा वे समाजसेवा से भी जुड़ी हुई हैं और समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनका मानना है कि “अगर खुद पर विश्वास हो और सोच सकारात्मक हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रहता।”

फैशन शो में अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए अनुराधा ने बताया कि वे हेल्थ अवेयरनेस से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय रूप से जुड़ना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अब “मिसेज वर्ल्ड” और “मिसेज यूनिवर्स” ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में तैयारियां शुरू कर चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ की इस प्रतिभाशाली महिला की यह सफलता न केवल राज्य के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ