Tribute To The Martyrs 0f Pahalgam Terror Attack : रायपुर में आतंकवाद के खिलाफ हुई आवाज बुलंद, दी गई श्रद्धांजलि

0 पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा; पूरा देश आज एक साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस शारिक रईस खान बोले आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं

शहर सत्ता/रायपुर। Tribute To The Martyrs 0f Pahalgam Terror Attack : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रायपुर नगर निगम के व्हाइट हाउस के सामने शाम 6:30 बजे आयोजित इस समारोह में सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने न केवल शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी केंद्र सरकार से की।

इस श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, शारिक रईस खान, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व पार्षद कामरान अंसारी, मो.सिद्दिकी ,सुरेश मसीह, प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से सीमा पार आतंकवाद को कुचलने के लिए निर्णायक कदम उठाने की अपील। उन्होंने कहा, पूरा देश आज एक साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। समारोह में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शारिक रईस खान ने अपने संबोधन में कहा, “पहलगाम में हुआ आतंकी हमला न केवल कश्मीर के लोगों, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी चोट है। निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं। हम रायपुर से यह संदेश देना चाहते हैं कि हम एकजुट हैं और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति और कार्रवाई की मांग की।

श्रद्धांजलि समारोह में प्रमुख रूप से सूफी साहब, रवि थॉमस, श्रीमती दीपा बग्गा, मो समीर खान, मो ताहिर, सुखदेव भामरा,मदन तालेड़ा, श्रीमती शाहना परवीन, शब्बीर खान, रिजवान खान, मुजाहिद फारूकी, सौरभ सिंह, आवेश हाशमी ,अखलाक खान सहित सैकड़ों की संख्या में आम जन उपस्थित थे।

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं