पेट खराब होने का बहाना बनाकर गया था बाथरूम, CSP जांच कर सौपेंगे रिपोर्ट
शहर सत्ता/रायपुर। Heroin smuggler police station in Raipur : चिट्टा बेचते आमानाका पुलिस ने जिन दो को संदिग्धों को रेंज हाथों गिरफ्तार किया था उनमे से एक पुलिस अभिरक्षा से बड़े ही नाटकीय ढंग से थाना स्टाफ की आँखों में धूल झोंककर फरार हो गया है। आमानाका थाना में नशे का एक कथित सौदागर के पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
निलंबित और लाइन अटैच हुए पुलिस कर्मियों में प्रधान आरक्षक क्रमांक 555 मेलाराम प्रधान , प्रधान आरक्षक (मोहर्रिर)क्रमांक 1637 प्रमोद पटेल, आरक्षक (मददगार) क्रमांक 2628 रिजवी डहरिया, आरक्षक क्रमांक 846 सचिन मंगेशकर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के आदेश पर निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना आमानाका के अपराध क्रमांक 118/25 धारा 21 (एनडीपीएस) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों धर्मेंद्र सिंह पिता पूरन सिंह और अमृतपाल सिंह पिता सुरजीत सिंह को खासी मशक्कत के बाद पुलिस ने चिट्टा समेत गिरफ्तार किया था। दोनों ही आरोपी पुलिस अभिरक्षा में थे, लेकिन रहस्य्मय ढंग से पुलिस की आंख में धूल झोंककर एक आरोपी अमृतपाल सिंहफरार हो गया। तत्संबंध में यह आदेश 17 अप्रेल 2025 को पुलिस महानिरीक्षक IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा एसएसपी SSP डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा जारी किया गया है।

यह था पूरा मामला और घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार, टाटीबंध स्थित काका ढ़ाबा के पास सुलभ शौचालय के पीछे से एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा आमानाका थाना पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.69 ग्राम हेरोईन चिट्टा, 1 तौल मशीन तथा नगद कुल 1,28,900 रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में नारकोटिक एक्ट तहत अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अमृतसर से हेरोइन चिट्टा को लाने की बात कही। धर्मेन्द्र सिंह (44) माखन विण्डी नाथा जिला अमृतसर और अमृतपाल सिंह (32) धरदेव जिला अमृतसर पंजाब के दोनों निवासी हैं।
नशे के खिलाफ अभियान को लगा पलीता
टाटीबंध क्षेत्र में इसके पहले भी कई तस्कर पकड़े जा चुके है। रायपुर पुलिस नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी लाल उमेद सिंह भी नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए खासी मशक्कत कर रहे हैं। ऐसे में उनके प्रयासों और रायपुर पुलिस के अभियान को पलीता लगाने वाली इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक संवर्ग 4 कर्मियों को निलंबित और लाइन अटैच किया गया है। बता दें कि जेल पेशी और कोर्ट में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाले ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों का लेनदेन कर पूरी छूट देने वाला वीडियो, फोटो वायरल हो चूका है।







