अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला बोले; मेडिकल कॉलेज सभागृह में द लेंस प्रेस के शुभारंभ को रोकना सरकार की तानाशाही
शहर सत्ता/रायपुर। State Congress Communication Department : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि द लेंस प्रेस जनता के निष्पक्ष आवाज बनने जा रही है। ऐसे में खबरों की दुनिया मे कदम रखने जा रहे वेबपोर्टल thelence की लांन्चिंग मे अवरोध पैदा किया जाना बेहद ही चिंता का विषय है। एक समाचार मंच जिसकी अभी विधिवत शुरुआत भी नहीं हुई उसके मार्ग मे बाधा पैदा किया जाना अलोकतान्त्रिक है। मेडिकल कालेज सभागार की दो बार अनुमति रद्द किया जाना सरकार के अंदर छिपे हुए डर को प्रदर्शित करता है।

प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक द लेंस के शुभारंभ कार्यक्रम को रोकने से स्पष्ट हो गया कि भाजपा की सरकार कितनी भयभीत और डरी हुई है लेकिन निर्भीक कलम किसी भी सरकार के दबाव में काम नहीं करेगी जनता की आवाज बनेगी। हालांकि ‘द लेंस’ प्रबंधन और संपादकीय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मेडिकल कॉलेज सभाग्रि में द लेंस समाचार पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम की अनुमति को निरस्त करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पत्रकारिता खतरे में है सरकार अपनी कारगुजारी को पर्दा करने के लिए पत्रकारिता को गुलाम बनाना चाहती है सरकार का डर दिख रहा है







