Palm Sunday celebrated in Raipur : प्रभु यीशु मसीह के जयकारे के साथ 40 दिन का उपवासकाल संपन्न

ईस्टर यानी प्रभु यीशु का मृत्यंजय पर्व पर सप्ताह भर होगा सामाजिक आयोजन

शहर सत्ता/रायपुर। Palm Sunday celebrated in Raipur : राजधानी में रविवार को मसीही समाज ने पाम संडे यानी खजूर रविवार मनाया। इस मौके पर चर्चों से खजूर की डालियों के साथ प्रभु यीशु मसीह के जयकारे करते हुए जुलूस निकाले गए। गिरजाघरों को भी खजूर की डालियों व खजूर फल से विशेष रूप सजाया गया था। सोमवार से दुख भोग सप्ताह का प्रारंभ हो रहा है। प्रतिदिन संध्या चर्चों में बाइबिलविदों के प्रवचन होंगे। खजूर रविवार के जुलूस की अगवाई छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप डॉ. सुषमा कुमार, डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस, पादरी सुनील कुमार, जुलूस के कन्वीनर जॉन राजेश पॉल ने की।

बिशप ने देश में शांति, एकता, भाईचारे, उन्नति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत प्रदेश व देश के अगुवों, दीन -दुखियों के लिए प्रार्थना की। विशेष रूप से पादरी सुबोध कुमार, पादरी सुशील मसीह व सेवकगण, डीकन मनशीष केजू, सचिव रूचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंग, को-कन्वीनर शोमरोन केजू व प्रवीण जेम्स, पास्ट्रेट कमेटी के मेंबर प्रेम मसीह, नीरज राय व विनित पॉल, डीके दानी, दीपक गिडियन भी शामिल हुए। कर्नाटक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएन राजू भी विशेष रूप से शामिल हुए।

पास्ट्रेट कोर्ट के सदस्य अजय मसीह, डीके दास, एडवोकेट सरिता सिंग, मुकेश पौलूस, महिला सभा अध्यक्ष अनीता दास व पदाधिकारी, युवा सभा अध्यक्ष जेनिस दास, सचिव अनुदित रंजन व टीम, विजय मसीह, रूपिकी लारेंस, गजेंद्र दान, ऋचा जोगी, डिक्सन बैंजामिन, मोनू डेनिएल, राबर्ट दास, सौरभ देव, एनसी मिशैल, ज्ञानेद्र मसीह, रीना मसीह, सुरेश मसीह मसीही विकास समिति श्याम नगर, संडे स्कूल श्याम नगर, विनोबा भावे नगर, तेलीबांधा व राजातालाब के बच्चे व पदाधिकारी, सालेम स्कूल ,सेंट पॉल्स स्कूल, शामिल हुए। जुलूस सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी तिराहा, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक, छोटापारा, कोतवाली चौक, बूढ़ापारा बिजली अाफिस चौक, इंदिरा गांधी कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, ओसीएम चौक होते हुए चर्च कैंपस में समाप्त हुआ।

– पाम संडे के साथ ही मसीही समाज के 40 दिनी उपवासकाल का समापन हो गया।
– जॉनसन मसीह परिवार की ओर से स्व. कमलावती की स्मृति में छाछ एवं फ्रूटी का वितरण किया गया।
– आशीष वाघे एवं विनोबा भावे नगर के मसीहियों की ओर से भी ठंडा पेय परोसा गया।
– जुलूस के बाद कलीसिया की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी।
– संजय धर्मराज व सीपीएल लैब की तरफ से एबुलेंस व मेडिकल चैकअप की व्यवस्था की गई थी।
– विजय मसीह व पीके साधु (बिलासपुर) ने खुली जीप में जुलूस रथ संवाहक बने।

 इस सप्ताह के प्रमुख आयोजन

सोमवार : दुख भोग सप्ताह का प्रारंभ
मंगलवार : प्रतिदिन संध्या चर्चों में प्रवचन।
बुधवार : रोज शाम में प्रवचन, सेंट पॉल्स कैथेड्रल में मुबई के बिशप व सीएनआई के डिप्टी मॉडरेटर द राइट रेवरेंड मनोज चरण के उपदेश ईस्टर तक होंगे।
गुरुवार : प्रभु भोज के पवित्र संस्कार की स्थापना, पुण्य गुरुवार।
शुक्रवार : गुड फ्राइडे। प्रभु यीशु का बलिदान दिवस। दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रभु यीशु की क्रूस पर कही सात वाणियों पर मनन।
शनिवार : प्रार्थना श्रृंखला दिवस।
रविवार : ईस्टर यानी प्रभु यीशु का मृत्यंजय पर्व। कब्रस्थानों में सुबह 4 बजे सन राइज सर्विस की अाराधना। सुबह 9 बजे गिरजाघरों में ईस्टर की आराधना
रविवार : संध्या 6 बजे सेंट पॉल्स कैथेड्रल में ईस्टर मेला।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर में पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार, रंगों का गुबार उड़ाकर खेली जमकर होली शहर सत्ता/रायपुर। (Holi of Chhattisgarh Police)छत्तीसगढ़ में कमोबेश होली में होने…

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

सिद्धालय की ओर महा-प्रयाण: तप शिरोमणि का कालजयी ‘समाधि-मरण’ जहाँ नश्वर माटी इसी धरा पर छूट गई, और विशुद्ध आत्मा ने मृत्यु को ‘महोत्सव’ बना लिया शहर सत्ता/रायपुर। (Jain community…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली