शहर सत्ता/बिलासपुर/रायपुर। Indian Railway Protection Force : 14वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता-2025 का आज भव्य शुभारंभ रेलवे एन.ई. इंस्टीट्यूट ग्राउंड, बिलासपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खुर्शीद द्वारा किया गया।
यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल एवं (RPF) रेलवे सुरक्षा विशेष बल की कुल 15 टीमों के 238 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री खुर्शीद ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से एक ऐसी उत्कृष्ट टीम तैयार की जाएगी, जो आगामी 26वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2025, जयपुर में रेलवे सुरक्षा बल का प्रतिनिधित्व करेगी।
यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी, जिसमें देशभर की बैंड टीमें अपनी प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगी। समारोह में मोहम्मद साकिब, उप महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, (RPF) दिनेश सिंह तोमर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बल सदस्यगण उपस्थित रहे।
जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।