छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धि-खुशहाली तथा विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा आयोजन
शहर सत्ता/रायपुर। St. Joseph’s Cathedral, Raipur : संत जोसेफ महागिरजाघर से हर वर्ष की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धि-खुशहाली तथा विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए प्रभु के क्रूस मार्ग पर पैदल यात्रा आयोजित की जा रही है। यह पदयात्रा तीन दिनों में अपना मार्ग प्रशस्त करेगी। महागिरजाघर से 8 से 11 अप्रेल तक होने वाली पदयात्रा को संत जोसेफ चर्च से सुबह आर्च बिशप डॉ.विक्टर हेनरी ठाकुर के आशीर्वचनों से शुरू होगी।
सुबह 6 बजे यात्रा पूजा आशीर्वचनों के पश्चात् प्रारंभ होगी। आयोजन समिति के संस्थापक एवं संरक्षक गुरविंदर सिंह चड्ढा,विजय रविकांत रुंडा और प्रणव टोप्पो हैं।
समिति के अध्यक्ष नितेश केरकेट्टा समेत सभी पदाधिकारियों ने क्रूस मार्ग पदयात्रा में शामिल होने और आयोजन के समय बड़ी संख्या में महागिरजाघर बैरन बाजार में सुबह निर्धारित समय पर सभी प्रभु प्रेमियों को एकत्र होने की अपील की है। बात दें कि क्रूस मार्ग पदयात्रा का आयोजन पिछले 10 सालों से क्रूस मार्ग आयोजन समिति करती आ रही है और यह रायपुर से डोंगरगढ़ की कलवारी पहाड़ तक आयोजित होती है।







