80 साल की बुजुर्ग को चार साल से प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान की आस

0 प्रधानमंत्री आवास पास होने के बावजूद 4 साल से दर-दर की ठोकरें खा रही बुजूर्ग महिला
0 दो बेटो के रहते दर दर की ठोकरें खाने मजबूर बुजूर्ग मां
0 बेटो ने सब कुछ छीनकर घर से बेदखल कर दिया, खेत का परचा व घर हडप कर मां को बेदखल कर दिया

खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई (यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू” 09425566035)। एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रधानमंत्री आवास के लिये 4 सालों से लगा रही सरकारी दफ्तरों के चक्कर।। बुजूर्ग महिला खा रही दर दर की ठोकरें।। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए हर गरीब को पक्का मकान देने का वादा किया गया है।।लेकिन धरातल में पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित होते दिखाई पड़ रहे हैं।।एक ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम मरकाम टोला से सामने आया है, जहां की रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रुहनी बाई सतनामी जिनको अपने दो बेटो से बुढ़ापे में सहारे की आस थी, वो उन्हें बेसहारा छोड़ गए खेत का पर्चा व घर हड़प कर मां को बेदखल कर दिया ।। जिसके बाद अकेले रह कर अपना गुजारा करने वाली रूहनी बाई का कच्चा मकान भी 2 साल पूर्व बारिश के वजह से ढह गया ।। अब वह घांस फूस के मकान में अपना जीवन यापन करने को मजबूर है।। 4 वर्ष पूर्व रुहनी बाई को कही से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिये आवेदन किया ।। आवास स्वीकृत भी हो गया, परन्तु अब तक उनका मकान नहीं बन पाया,उन्होंने बताया कि वे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुकी है।। उन्होंने कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा से जनदर्शन में आकर कलेक्टर से भी आवास बनाने की गुहार लगाई,अधिकारी उन्हें जल्द मकान बनने की आस देते है,लेकिन आज 4 साल बीत जाने के बाद भी 80 वर्षीय रूहनी बाई को पक्का मकान नसीब नहीं हुआ है।।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर में पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार, रंगों का गुबार उड़ाकर खेली जमकर होली शहर सत्ता/रायपुर। (Holi of Chhattisgarh Police)छत्तीसगढ़ में कमोबेश होली में होने…

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

सिद्धालय की ओर महा-प्रयाण: तप शिरोमणि का कालजयी ‘समाधि-मरण’ जहाँ नश्वर माटी इसी धरा पर छूट गई, और विशुद्ध आत्मा ने मृत्यु को ‘महोत्सव’ बना लिया शहर सत्ता/रायपुर। (Jain community…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली