रायपुर में मोबाईल लूट के आरोपी की चाकू हाथापाई में धंसी उसी की गले में, माैत, लूट और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना इलाके में रविवार रात 11 बजे के बाद मोबाइल लूट के दौरान लुटेरे की मौत हो गई। मोबाइल लूटने के लिए उसने जो चाकू अड़ाया वो झूमाझटकी के दौरान उसकी की गर्दन में धंस गया। आधी रात आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में जिनके साथ लूट की कोशिश की गई थी उस पक्ष के दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक और उसके दो साथियों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास तथा दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों से 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि कचना सत्यम विहार निवासी प्रीतम साहू(32) और ओम प्रकाश साहू (28)रविवार की रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। घर से थोड़ी दूर ही अंधेरे में ओगन साहू, रोहित धीवर और सोनू धीवर खड़े थे। जैसे ही प्रीतम और ओम प्रकाश की गाड़ी उनके करीब पहुंची तीनों सामने खड़े हो गए। प्रीतम ने गाड़ी रोकी।

लूट के आरोपी रोहित धीवर और सानू धीवर।

उनकी बाइक रुकते ही ओगन ने चाकू निकाला और प्रीतम के गले में अड़ा दिया। उसने पैसे मांगे। उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। ओगन ने पैसे नहीं मिलने पर उनका मोबाइल छीन लिया। ओगन शराब के नशे में था। मोबाइल छिनने से नाराज प्रीतम ने उसका विरोध किया। उसके बाद पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद ओगन ने प्रीतम व उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान प्रीतम व उसके साथी ने अपना बचाव करते हुए चाकू छिनने की कोशिश की।

हत्या के आरोपी गाड़ी सवार युवक प्रीतम साहू और ओम प्रकाश यादव।

झूमाझटकी के दौरान चाकू ओगन के गले में धंसी और उसका गला रेता गया। चाकू लगने से वह बेसुध होकर गिर गया। उसके खून से लथपथ देखकर रोहित और सोनू हड़बड़ा गए। इसका फायदा उठाकर प्रीतम और ओम प्रकाश भागकर सीधे थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उसके पहले ही ओगन को उसके साथी अस्पताल ले जा चुके थे। ओगन की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मौत के तुरंत बाद प्रीतम और ओम प्रकाश पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ओगन और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास और लूट का केस दर्ज किया गया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ