विदेशी छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए – संजय सिंह ठाकुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि राजधानी के विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विदेशी छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्यतः किया जाए।
उन्होंने कलिंगा विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां लगभग 27 देशों के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पूर्व में नाइजीरिया के दो छात्रों की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तारी भी हो चुकी है। यह सर्वविदित है कि नाइजीरिया साइबर अपराध और ड्रग्स तस्करी के लिए कुख्यात है। ऐसे में इस बात से नकारा नहीं जा सकता की यहां पढ़ने के नाम पर एडमिशन लेने वाले कुछ संदिग्ध लोग ड्रग तस्करी या साईबर क्राईम जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त हों।
श्री ठाकुर ने कहा, छत्तीसगढ़ में विभिन्न देशों से छात्र स्टूडेंट वीजा पर अध्ययन के लिए आते हैं, लेकिन उनके बैकग्राउंड की उचित जांच न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि वे वास्तव में छात्र ही हैं या किसी अन्य उद्देश्य से यहां रह रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के पास भी उनकी पृष्ठभूमि की समुचित जानकारी नहीं होती, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है।’
उन्होंने आगे कहा कि यदि समय रहते इन छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया गया, तो छत्तीसगढ़ जल्द ही साइबर अपराध और ड्रग तस्करी का एक नया केंद्र बन सकता है। यह विषय प्रदेश के युवाओं के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि ड्रग्स जैसी कुप्रथाओं का फैलाव युवाओं को नशे की गिरफ्त में ले जा सकता है।
ठाकुर ने छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह किया है कि वे सभी विदेशी छात्रों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराये, ताकि प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक संरचना को किसी भी संभावित खतरे से बचाया जा सके।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर में पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार, रंगों का गुबार उड़ाकर खेली जमकर होली शहर सत्ता/रायपुर। (Holi of Chhattisgarh Police)छत्तीसगढ़ में कमोबेश होली में होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं