शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में छठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल में आज खाद्य विभाग से राज्य में खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर सवाल उठाए गए है, जिसका जवाब विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल सदन में दे रहे है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सदस्यों ने सवाल किए है।
ये भी पढ़ें : बजट पर सीएम विष्णुदेव ने कहा-वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता है ये बजट…
इसके अलावा विधानसभा में आज ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में दुर्ग में निर्मित व्यावसायिक परिसरों का आवंटन को लेकर व्यावसायिक परिसरों के आवंटन प्रक्रिया, पारदर्शिता और विकास कार्यों पर भी चर्चा होनी है। वहीं बस्तर के कोसारटेडा डेम निर्माण से प्रभावित किसानों का मुद्दे पर विस्थापित किसानों की समस्याओं और पुनर्वास नीति पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा होगी जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति, विभिन्न विकास योजनाओं और बजट आवंटन की समीक्षा की जाएगी। 6 विश्वविद्यालयों का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधारों और आवश्यक बदलावों पर चर्चा होगी।







