CG Budget Video : सीएम विष्णुदेव बोले- जनकल्याणकारी और समावेशी होगा बजट

शहर सत्ता / रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र (CG Budget) आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुवात राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई। उन्होंने अपने अभिभाषण में सूबे की सरकार के कामकाज और जनहितैषी योजानों का जिक्र किया। राज्‍यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2025 में आयोजित इस प्रथम सत्र में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है।

ये भी पढ़ें : नेशन बिल्डिंग क्वीज 2025 : 57 हज़ार विद्यार्थियों को हराकर रायपुर के एश्वर्य बने विजेता

आप सभी को इसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ। यह विधानसभा गणतंत्र का मंदिर है। यहाँ संविधान की पूजा होती है। मुझे खुशी है कि सदस्यगण अपनी पूरी क्षमता के साथ यहाँ अपने संवैधानिक दायित्वों को निभा रहे हैं। अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में आम जनता की आवाज इस फोरम में रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित देशों की सूची में शामिल होने, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने मेरी सरकार कड़ी मेहनत कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने मेरी सरकार ने जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों तथा आम जनता का फीडबैक लेकर आर्थिक-सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के लिए बारीकी से रणनीति तैयार की है और इस पर अमल कर रही है।

समावेशी होगा बजट-सीएम साय

इधर सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बजट को लेकर महत्वपुर्ण बात कही। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ” इस बार जो बजट (CG Budget) आएगा, वह जनकल्याणकारी और समावेशी बजट होगा। हम इस नए बजट में अटल जी के छत्तीसगढ़ निर्माण के संकल्प को पूरा करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण की दिशा में सरकार तेजी से कदम उठाएगी।”

दो लाख करोड़ तक होगा बजट

गौरतालब है कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र (CG Budget) आज से शुरू हो गया है। 3 मार्च को वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्‍य का बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य बने 25 साल से अधिक हो गए। इस साल वार्षिक बजट का आकार पौने दो लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच चुका है, यानी करीब 30 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। ऐसे में नए वित्तीय वर्ष के लिए आने वाला बजट लगभग दो लाख करोड़ रुपए के करीब होने का अनुमाल लगाया जा रहा है। दरअसल मूल बजट के अलावा हर साल अनुपूरक बजट भी पेश होते रहे हैं, इसलिए सालाना आंकड़ा तेजी से उछले।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं