Republic Day : फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रायपुर में गिरा घुड़सवार…गंभीर रूप से हुआ घायल

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड के लिए आज सुबह फूल ड्रेस के साथ फाइनल रिहर्सल की गई। इस दौरान एक घुड़सवार अपने घोड़े पर लगाम खो बैठा और गिर पड़ा। बताते है कि पुलिस का ये बेक़ाबू घोड़ा खुद पर सवार जवान के गिरने के बाद भी उसे कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गया। हादसा देख रायपुर पुलिस ग्राउंड में मौजूद पुलिस जवान आला अफसर आनन फ़ानन में जवान की तरफ दौड़े और उसे उठाया।

ये भी देखें : BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-भूपेश ने कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास किया इन्वेस्ट

बताते है कि घुड़सवार कांकेर का जवान है, जो यहाँ गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड में शामिल होने के लिए पहुँचा हुआ था। घायल जवान को एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस मामलें में जब घायल जवान से जुडी जानकारी लेने के लिए जब हमने डीएसपी लाइन नीलेश द्विवेदी से सम्पर्क किया तो उन्होंने लाइन से जानकारी लेने की बात कह कर फोन काट दिया।

दअरसल हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) और स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है। जहां गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख होने के नाते राज्यपाल ध्वजारोहण करते है। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस फ़ोर्स, केंद्रीय रिजर्व बल, सीमा सुरक्षा बल, एनसीसी स्काउट गाइड के कैडेट्स भी परेड में शामिल है। इस बार तेलंगाना पुलिस की आर्म्स फोर्स की टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पहुंची है। वहीं परेड के बाद अश्वारोही दल और श्वानदल के करतब विषेश आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ ही स्कूली छात्रों द्वारा रंगा रंग प्रस्तुति भी दी जाती है।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं