भाजपा महामंत्री संजय बोले, जनता से डरी कांग्रेस…घोषणा पत्र के लिए नहीं मांगे सुझाव

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़ चढ़ कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था, इसके लिए बाकायदा टी. एस. बाबा जगह-जगह घूमे थे लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है।”

ये भी देखें : 26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता से भाग रही है, जनता के बीच जाने से डर रही है। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता के मांग, जनता का संकल्प नहीं है आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब सीधा सा है कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाती।

श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 5 साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जिस प्रकार जनता के सपनो को कुचला, अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है, ये कांग्रेस भी जानती है और जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे। दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे है?

भाजपा ने घोषणा पत्र के लिए मांगे सुझाव

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने 2023 में जनता से सुझाव मांगे जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और 1 साल में उसे पूरा भी किया इसीलिए भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com अर्थात मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम के भी जारी किया है। प्रेस ब्रीफ मेंअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं