शहर सत्ता / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्री परिषद (Cabinet meeting) की एक अहम बैठक रविवार को बुलाई है। साय कैबिनेट की ये बैठक 19 जनवरी को सुबह 11.30 बजे से मंत्रालय में होगी। ये पहली बार है जब रविवार के दिन कैबिनेट की बैठक (Cabinet meeting) महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। इस लिहाज़ से ये कयास लगाए जा रहे है कि प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण ऐलान कर सकती हैं।
ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में कचरे से बनेगा ईंधन, 6 संयंत्रों से लगभग 70 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड Biogas का उत्पादन
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां लगभग अंतिम चरण पर है। हैदरबाद से इंजीनियर छत्तीसगढ़ पहुंचकर EVM की टेस्टिंग कर रहे है। वहीं आज यानी शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने अहम बैठक बुलाई है, जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अलगे हफ़्ते यानी सोमवार-मंगलवार तक प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। जिसकी वज़ह से साय कैबिनेट (Cabinet meeting) की रविवार को होने वाली बैठक बेहद को बेहद अहम माना जा रहा है।
ग़ौरतलब है कि इसके पहले 30 दिसंबर 2024 को विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे…
- मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया।
- मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।
- खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।
- खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।







