डॉ. नीरजा माधव को राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान, गणतंत्र दिवस पर होंगी सम्मानित…

शहर सत्ता / भोपाल। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव (वाराणसी) को मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की ओर से वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत उन्हें ₹ 5,00000 (पांच लाख) की राशि, सम्मान पट्टिका और शाल- श्रीफल प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान का अलंकरण समारोह आगामी 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

ये भी देखें : HMPV को लेकर छतीसगढ़ भी अलर्ट, 5 सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन

गौरतलब है कि यह पुरस्कार मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो प्रति वर्ष पूरे देश में किसी एक साहित्यकार को दिया जाता है। इसके पूर्व भी डॉ.नीरजा माधव को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण और यशपाल सम्मान, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी सम्मान, डॉक्टर हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान, राष्ट्रीय साहित्य सर्जक सम्मान, तथा सर्वोच्च महिला नागरिक सम्मान “नारी शक्ति पुरस्कार” प्राप्त हो चुके हैं। उनके उपन्यास और कहानियां विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में पढ़ाए जाते हैं। अभी हाल में ही भारत सरकार द्वारा डॉ. माधव को शिक्षा मंत्रालय के लेखक सदस्य के रूप में नामित किया गया है। डॉ नीरजा माधव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कबीर अकादमी की सदस्य भी नामित की गई हैं।

Related Posts

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग:ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते शहर सत्ता/रायपुर। (Fifth Day Of The…

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद, सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Israel-Iran War)होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं