Journalist Mukesh murder case : कांग्रेस बोली : जंगलराज…भाजपा ने पूछा सरग़ना कौन ?

शहर सत्ता / रायपुर। बीजापुर जिले के युवा और तेज़ तर्राट पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या (Journalist Mukesh Murder Case) के मामलें में भाजपा और कांग्रेस अपनी सियासी रोटियां सेकने का काम कर रही है। कांग्रेस ने जहां भाजपा पर भ्रष्ट होने के आरोपों के साथ सुरक्षा पर सवाल उठाए है। वहीं भाजपा ने मामलें में आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के संबंध कांग्रेसी नेताओं के साथ होने के आलावा उन्हें पार्टी के अनुसूचित जाती मोर्चा का सचिव भी बताया है। इन सब के बीच विष्णुदेव सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Journalist Mukesh Murder Case) के परिजनों से मुलाकात कर उनके पार्थिवदेह के अंतिम दर्शन किए।

कांग्रेस ने X पर भाजपा सरकार पर तंज़ कस्ते हुए लिखा “छत्तीसगढ़ में BJP का जंगलराज, पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने सड़क में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था. इसके बाद से सड़क बनवाने वाला ठेकेदार नाराज था. ठेकेदार ने मुकेश को बुलाया और उन्हें मारकर लाश को अपने घर की सैप्टिक टैंक में चुनवा दिया. BJP के जंगलराज में कोई भी सुरक्षित नहीं है. कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. इस खबर को मीडिया दिखाएगा, BJP सरकार से सवाल करेगा, इसकी उम्मीद नहीं है. क्योंकि मीडिया में ‘सब चंगा सी’ मोड ऑन है. हमारी मांग है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. पत्रकार मुकेश के परिवार को जल्द न्याय मिले.”

वही इसके जवाब में भाजपा ने पीसीसी चीफ के साथ ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के साथ दीपक बैज की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “”कांट्रेक्टर है या कांग्रेसी कांट्रैक्ट किलर!!” घृणित येन-केन-प्रकारेण की राजनीति के परिचायक कांग्रेसियों… ज़रा अपने गिरेबाँ पर झांककर देखो, क्या जल्दबाज़ी में तुमने अपना ही कच्चा चिट्ठा खोल दिया है!! बीजापुर के युवा पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का मुख्य आरोपी कांट्रैक्टर सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से घनिष्ठता जगज़ाहिर है। दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के SC मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद से नवाजा है। मोहब्बत की तथाकथित कांग्रेसी दुकान से तरह-तरह के अपराध के सामान बिक रहे हैं, सारे सेल्समैन अपराधी जो हैं। सरगना कौन? @RahulGandhi जवाब दो।”

प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने की निंदा

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामलें (Journalist Mukesh Murder Case) में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी कड़ी निंदा की है। एक विज्ञप्ति के जरिए दिवंगत मुकेश चंद्राकर के परिवार के सदस्यों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा कि चंद्राकर ने बस्तर जंक्शन नामक एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाया, इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार, आदिवासी अधिकारों और संघर्ष प्रभावित बस्तर में उग्रवादी हिंसा के मुद्दों पर विभिन्न मीडिया घरानों के लिए लेखन और रिपोर्टिंग भी की।

ये भी देखें : बांकेबिहारी के प्रेम में रायपुर की छात्रा ने छोड़ा था हॉस्टल, वृंदावन से ढूंढ लाई पुलिस…

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों पर हमले और उनकी हत्या कोई नई बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, वह अस्वीकार्य है और इस पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जानी चाहिए. इसके साथ ही राज्य सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की स्थानीय पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर तुरंत गौर करना चाहिए।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

One thought on “Journalist Mukesh murder case : कांग्रेस बोली : जंगलराज…भाजपा ने पूछा सरग़ना कौन ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं