Chhattisgarh Raipur Police : महिलाएं भी करने लगी हैं गांजा तस्करी, हीना उर्फ बब्ली गिरफ्तार

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Raipur Police : राजधानी रायपुर समेत आसपास के सीमा क्षेत्रों में अब महिला तस्करों ने भी नशे के कारोबार में आदमियों को टक्कर देना शुरू कर दिया हैं। रायपुर पुलिस ने गांजा बेचती महिला आरोपी हीना उर्फ बब्ली को गिरफ्तार किया है। हीना उर्फ बब्ली गोपाल पति दिलवाला गोपाल उम्र 32 साल साकिन सुभाष नगर देवार पारा गोलू दुकान के पास थाना तेलीबांधा रायपुर की है। इसके पास से पुलिस को 2.035 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 21,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 849/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के मुताबिक काशीराम नगर गार्डन के पास 01 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर माल-असबाब समेत गिरफ्तार किया।

 

एंटी नारकोटिक टास्क फ़ोर्स गठित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

ट्रक से 164 किलो गांजा भी जब्त

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा महासमुंद जिले में एवं Anti Narcotics Task Force टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अंतर्राजीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी में कपास बीज भरकर ड्राइवर सीट के पीछे गुप्त चैंबर बना ,कर रहे थे गांजा की तस्करी। आरोपियों के कब्जे से 164किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 32, लाख 80 हजार रुपयें का गांजा, एक 14 चक्का ट्रक क़ीमत 20 लाख रूपये, 2 नग मोबाइल कीमती 12,हजार रूपये कुल कीमती 52, लाख 92,हजार रूपये जप्त।अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अंतर्राजीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी में कपास बीज भरकर ड्राइवर सीट के पीछे गुप्त चैंबर बना ,कर रहे थे गांजा की तस्करी। आरोपियों के कब्जे से 164 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 32, लाख 80 हजार रुपयें का गांजा, एक 14 चक्का ट्रक क़ीमत 20 लाख रूपये, 2 नग मोबाइल कीमती 12,हजार रूपये कुल कीमती 52, लाख 92,हजार रूपये जप्त।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं