रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा छत्तीसगढ़ की एक ओर ऊँची उड़ान : किरण सिंह देव

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विमान सेवा के शुरू होने पर पीएम और सीएम के प्रति जताया आभार

शहर सत्ता \रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा के शुरू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि सरगुजा को हवाई यात्रा सेवा से जोड़ने की मांग एक लम्बे अरसे से की जा रही थी, जिसे प्रदेश की संवेदनशील भाजपा सरकार ने साकार करके दिखाया है। यह छत्तीसगढ़ की एक और ऊँची उड़ान है और अम्बिकापुर समेत सरगुजा संभाग के आधा दर्जन जिलो इस हवाई यात्रा सुविधा से लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत गुरुवार को राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया है।

मार्च 24 में मिला लाइसेंस

लाइसेंस एयरपोर्ट किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बताया कि ⁠माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर को थ्री सी वी एफ़ आर कैटिगरी में लाइसेंस 15 मार्च 2024 को प्राप्त हो गया था। यह एयरपोर्ट 72 सीटर एटीआर सेवेंटी टू श्रेणी के विमानों के लिए उपयुक्त है। वर्तमान में केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत अंबिकापुर को रायपुर एवं बिलासपुर से जोड़ा जा रहा है। फ़्लाइ बिग चार्टर कंपनी आर सी एस स्कीम के अंतर्गत 19 सीटर विमान ट्विन औटर के द्वारा अंबिकापुर को रायपुर एवं बिलासपुर शहरों से जोड़ेगी। विदित रहे, राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आयोजित कार्यक्रम में मा .मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ सरगुजा के भाजपा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रामकुमार टोप्पो एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं