baloda Bazar fire : विधायक उत्तरी जांगड़े का बयान बलौदाबाजार हिंसक घटना की आत्मस्वीकृति : गुरु खुशवंत

समाज और  महिलाओं को बदनाम करने के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए : भाजपा

 

शहर सत्ता\ रायपुर। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा अन्य विधायक उमेश पटेल, राम कुमार यादव, चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस का शौर्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए कहना छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध के पीछे विशेषकर बलौदा बाजार अग्निकांड में कांग्रेस की भूमिका की आत्म स्वीकृति है।
भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहिब ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस अपराध की चिंता करने का दिखावा करती है और सभी मामलों में षड्यंत्र करके छत्तीसगढ़ की फिजा खराब करने का प्रयत्न करती है। कांग्रेस ने सामाजिक कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों को घुसा कर समाज को बदनाम करने का षड्यंत्र किया अब फिर वह वही षड्यंत्र कर रही है इसके लिए उन्हें समाज से माफी मांगनी चाहिए।

आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि राजीव मितान क्लब बंद होने पर भूपेश बघेल का यह बयान की युवा खाली हो गए हैं| इसलिए प्रदेश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं व अपराध बढ़ रहे हैं। शिक्षक दिवस के दिन बलौदा बाजार के हेड मास्टर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के ऊपर पैसा ऐंठने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं। सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता सामने आई थी। यह सारी घटना कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है।

कानून-व्यवस्था को दी चुनौती

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया है। उत्तरी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृत्ति करने कहा है। कांग्रेस की इसी सभा में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के पति और विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, भरे मंच से भाजपा के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते है। उसी मंच में कांग्रेस के चार अन्य विधायकों कविता प्राण लहरे, उमेश पटेल, राम कुमार यादव राठिया, पूर्व विधायक प्रकाश नायक की मौजूदगी में विधायक उत्तरी जांगड़े का यह बयान बलौदाबाजार की हिंसक घटना समेत कानून-व्यवस्था को चुनौती देते तमाम आपराधिक कृत्यों की आत्म-स्वीकृति है।

कांग्रेसी खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की जताती है चिंता

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जबसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता सम्हाली है, कांग्रेस के लोग यह हजम नहीं कर पा रहे हैं और रह-रहकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करने के नित-नए षड्यंत्र रचने में लगे हैं। पिछले सालभर में अमूमन हर बड़े अपराध में कांग्रेसियों की संलिप्तता सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है। श्री मार्कंडेय ने कहा कि कांग्रेसी खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तरी जांगड़े के बयान को बेहद गंभीरता से ले रही है और उत्तरी जांगड़े समेत उस प्रदर्शन में मौजूद सभी विधायकों व कांग्रेस नेताओं की जवाबदेही तय करके कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने में प्रदेश की भाजपा सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

 

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं